मानवता की मिसाल: जवान ने रोज़ा तोड़कर किया रक्तदान

देहरादून। दून पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस लाइन देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली को व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना मिली कि उत्तरकाशी निवासी एक महिला जॉली ग्रान्ट अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता है। रमज़ान के पवित्र माह में रोज़ा रखने के बावजूद हेड कांस्टेबल ने बिना विलंब अस्पताल पहुंचकर रोज़ा तोड़ा और महिला को रक्तदान किया। समय पर मिली इस सहायता से महिला के उपचार में मदद मिली। परिजनों ने इस मानवीय कार्य के लिए ’’उत्तराखण्ड पुलिस’’ और दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।