परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर किए 50 चालान और 10 वाहन सीज

हरिद्वार। हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज न होने पर कुल 50 चालान किए गए। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज भी किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की गई है।