महाविद्यालय व सीएचसी का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर

महाविद्यालय व सीएचसी का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर

उत्तरकाशी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है। महाविद्यालय के उच्चीकरण से छात्रों को अब एमए व एमएससी तक की शिक्षा क्षेत्र में ही मिलेगी, वहीं सीएचसी के उप जिला चिकित्सालय बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र को उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *