यूजीसी के विरोध में दिल्ली प्रदर्शन का आह्वान, स्वर्ण समाज से बड़ी भागीदारी की अपील

यूजीसी के विरोध में दिल्ली प्रदर्शन का आह्वान, स्वर्ण समाज से बड़ी भागीदारी की अपील


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने स्वर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
ज्वालापुर स्थित निकुंज विहार कॉलोनी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी जैसा काला कानून समाज को बांटने का प्रयास है और इससे स्वर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून के दुरुपयोग से छात्रों को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है, जिससे शैक्षणिक समन्वय प्रभावित होगा। पंडित अधीर कौशिक ने स्पष्ट किया कि कानून वापस होने तक विरोध जारी रहेगा और 8 मार्च के प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। बैठक में भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज सहित अनेक संत, महंत और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *