सहायक निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

सहायक निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण


ऋषिकेश। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाओं के तहत परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं। दूसरे दिन हाईस्कूल हिंदी एवं इंटरमीडिएट अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा के दौरान सहायक निदेशक के नेतृत्व में सचल दस्ते ने प्रदेश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र जयराम संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया, जहां कुल 164 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाएं सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी पाई गईं। इसके पश्चात टीम नेपाली संस्कृत विद्यालय पहुंची, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सहायक निदेशक ने सभी केंद्रों पर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *