यूएई के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रामोत्थान उद्यम इकाइयों का निरीक्षण

यूएई के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रामोत्थान उद्यम इकाइयों का निरीक्षण


हरिद्वार। संयुक्त अरब अमीरात से आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने विकासखंड रुड़की की हिलांस बेकरी यूनिट और विकासखंड बहादराबाद के सरस विपणन केंद्र में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत संचालित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों उद्यम इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की गतिविधियों का अवलोकन किया। महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों और जीवन में आए आर्थिक-सामाजिक परिवर्तनों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना की सफलता और नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति की सराहना की। इस भ्रमण ने ग्रामीण विकास और उद्यमिता में परियोजना के प्रभाव को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिनिधिमंडल में फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस और क्रिस्टोफर हैमेल, कंट्री कोऑर्डिनेटर, आईएफएडी मीरा मिश्रा सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *