श्रीनगर-कीर्तिनगर में प्रेस क्लब भवन हेतु भूमि की मांग

श्रीनगर-कीर्तिनगर में प्रेस क्लब भवन हेतु भूमि की मांग


श्रीनगर। सुदूरवर्ती क्षेत्रों की पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय पत्रकारों ने स्थायी प्रेस क्लब भवन हेतु भूमि की मांग की। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत को ज्ञापन सौंपकर नैथाणा मोटर पुल और रेलवे पुल के पास लगभग 400 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार मोहम्मद शादाब और उपनिरीक्षक (पटवारी) को भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पत्रकार संगठन ने इस पहल की सराहना की और आशा जताई कि शीघ्र ही आवंटन प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा और लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *