कांवड़ मेले के बाद वृहद स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान

कांवड़ मेले के बाद वृहद स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान


हरिद्वार। कांवड़ मेले के सफल समापन के पश्चात जिलाधिकारी के निर्देशों पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने हेतु वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शांतिकुंज, पतंजलि सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।
चमगादड़ टापू क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़ा गया अपशिष्ट हटाया। यहां से करीब 8 टन कचरा एकत्र कर वैज्ञानिक विधि से निस्तारण हेतु भेजा गया। वहीं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पतंजलि के 80 विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया, जहां से लगभग 4 टन कचरे का निस्तारण किया गया। अभियान में जनसहभागिता ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की प्रेरक मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *