छेड़छाड़ के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सुरागरसी और मुखबिर तंत्र के आधार पर ऋषभ उर्फ अभिषेक (20) और शुभम (20), निवासी मिसरासपट्टी, बिधोली, थाना मसूरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।