गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

हरिद्वार। भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें हजारों संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। शुक्रवार से शुरू हुए अखंड पाठ का रविवार को अरदास के साथ समापन हुआ। महिला सत्संग और हजूरी रागियों भाई गुरप्रीत सिंह व भाई गुरबचन सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश धर्म और न्याय के लिए हुआ था। इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह बाजवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।