सेमिनार में महिला सशक्तिकरण पर दिया बल
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय की 3/3 एनसीसी प्लाटून ने महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार आयोजित किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कैडेट्स को सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्य वक्ता अंजनी नौटियाल, डॉ. सुनीता रावत और कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण, शारीरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों से लड़ने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और प्रेरक जीवन संघर्ष के उदाहरण देकर कैडेट्स को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई कैडेट्स और विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।