गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भजनों पर सराबोर हुए श्रद्धालु

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भजनों पर सराबोर हुए श्रद्धालु


उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पार्किंग एरिया में एक पहाड़ी उड़ान म्यूजिक ग्रुप ने यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति और लोकसंगीत से सराबोर इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा और धार्मिक माहौल को समृद्ध बनाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने यात्रियों को लोकधुनों और भजनों से जोड़कर यात्रा को और विशेष बना दिया। यह पहल देवभूमि की संस्कृति और भक्ति रस से परिचित कराने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *