जल विद्युत निगम डाकपत्थर में कर्मचारी संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी
देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम यमुना घाटी प्रथम के समस्त कर्मचारी संगठनों ने उपमहाप्रबंधक कार्यालय डाकपत्थर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित की। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर आनंद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रेम प्रकाश ने किया।
कर्मचारियों ने कहा कि उनके 18 सूत्रीय मांग पत्र पर निगम के किसी भी अधिकारी ने अभी तक वार्ता नहीं की, इसलिए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पुनः प्रारंभ किया गया। दोपहर में उपमहाप्रबंधक ने वार्ता के लिए प्रतिनिधियों को बुलाया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। कर्मचारियों की मांग थी कि समस्याओं से संबंधित अधिशासी अभियंताओं को भी वार्ता में शामिल किया जाए। उपमहाप्रबंधक ने 11 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे वार्ता बुलाने की सूचना दी। कर्मचारी संगठनों ने निर्णय लिया कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा में संजय राणा, पंकज सैनी, महेंद्र चौहान, दिग्विजय सिंह रावत, सोनम मखीजा, पंकज नैथानी, गोविंद प्रसाद, अरविंद बहुगुणा, भानु प्रकाश जोशी, नरेश मैखुरी, दिनेश सिंह बिष्ट, संदीप रवि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।जल विद्युत निगम डाकपत्थर में कर्मचारी संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी
देहरादून।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम यमुना घाटी प्रथम के समस्त कर्मचारी संगठनों ने उपमहाप्रबंधक कार्यालय डाकपत्थर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित की। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर आनंद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रेम प्रकाश ने किया।
कर्मचारियों ने कहा कि उनके 18 सूत्रीय मांग पत्र पर निगम के किसी भी अधिकारी ने अभी तक वार्ता नहीं की, इसलिए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पुनः प्रारंभ किया गया। दोपहर में उपमहाप्रबंधक ने वार्ता के लिए प्रतिनिधियों को बुलाया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। कर्मचारियों की मांग थी कि समस्याओं से संबंधित अधिशासी अभियंताओं को भी वार्ता में शामिल किया जाए। उपमहाप्रबंधक ने 11 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे वार्ता बुलाने की सूचना दी। कर्मचारी संगठनों ने निर्णय लिया कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा में संजय राणा, पंकज सैनी, महेंद्र चौहान, दिग्विजय सिंह रावत, सोनम मखीजा, पंकज नैथानी, गोविंद प्रसाद, अरविंद बहुगुणा, भानु प्रकाश जोशी, नरेश मैखुरी, दिनेश सिंह बिष्ट, संदीप रवि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।