वृद्ध माता को रुद्रप्रयाग पुलिस ने दिया सहारा’’
रूद्रप्रयाग। 8 सितंबर 2025 की रात्रि में श्री केदारनाथ में एक नेपाली पिट्ठू द्वारा लाई गई वृद्ध माता अपने परिजनों से बिछड़ गईं। ठंड बढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर पुलिस ने उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया। मोबाइल या संपर्क नंबर न होने के कारण पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उनके परिजनों से संपर्क किया। कई प्रयासों के बाद उनकी पुत्री सविता और पति निरंजन लाल को सूचना दी गई और माता सावित्री देवी को सुरक्षित मिलवाया गया। परिवार ने रुद्रप्रयाग पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।