रुद्रप्रयाग जिले में 15 टीमें करेंगी ग्राम पंचायतों का भ्रमण

रूद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग जनपद में ग्रामीण समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में सितंबर माह हेतु रोस्टर जारी किया गया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संबंधित ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अगस्त्यमुनि विकासखंड की ग्राम पंचायत मदोला में नवनियुक्त उप वन संरक्षक रजत सुमन, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. दीपा तिलारा बैठक करेंगे। इसी प्रकार भैंसगांव, डोभा जाखाल, कविल्ठा, सिनघाटा और जवाड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।