सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जांच में पता चला कि आरोपी पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी और चमनपुरी के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर लाइन में खड़े कुछ युवकों से कहासुनी होने के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। गिरफ्तार आरोपियों में फैजान, साहिल, सुहैल, सारिक, अरशद और जुनैद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश पुंडीर समेत पुलिसकर्मी हारून, सहदेव त्यागी, राजेश कुंवर, नरेंद्र और लोकेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *