एक दिन में 34.15 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर लौटे

एक दिन में 34.15 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर लौटे
 
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। मेला कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा के छठे दिन मंगलवार को ’’34 लाख 15 हजार’’ कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक ’’1 करोड़ 43 लाख 25 हजार’’ श्रद्धालु गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा है। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी के साथ सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। प्रशासन ने शिवभक्तों से निर्धारित यात्रा मार्गों का पालन करने, पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा स्वच्छ और सुरक्षित कांवड़ यात्रा में सहयोग देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *