शिविर में दी नालसा योजनाओं की जानकारी

शिविर में दी नालसा योजनाओं की जानकारी


उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मनोरंजन क्लब चिन्यालीसौड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ’’नालसा योजना-2025’’ तथा ’’नालसा वरिष्ठ नागरिक विधिक सेवा योजना-2016’’ की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव ’’सचिन कुमार’’ ने बताया कि योजना का उद्देश्य कारागार में बंद व्यक्तियों के आश्रितों, अपराध पीड़ितों तथा सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता और सशक्तिकरण प्रदान करना है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में रिटेनर अधिवक्ता, प्राविधिक कार्यकर्ता, कार्यालय कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *