शिविर में 178 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में 178 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में हड्डी, नेत्र, नाक-कान-गला, महिला रोग एवं फिजिशियन विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। अंतिम दिन 18 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 12 टीबी जांच, 76 लैब जांच, 45 एक्स-रे, 17 नेत्र रोगियों तथा 21 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *