पूर्व सैनिकों ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व सैनिकों ने थामा कांग्रेस का दामन


विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की बैठक में कई पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवप्रभात ने कहा कि पूर्व सैनिकों के जुड़ने से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा तथा उनका अनुशासन और सेवा भावना पार्टी को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सड़कें जर्जर हैं, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और रोडवेज बस अड्डे पर पर्याप्त बसें नहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक शीशपाल ने किया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *