बेसहारा बुजुर्ग महिला का सहारा बनी पौड़ी पुलिस

बेसहारा बुजुर्ग महिला का सहारा बनी पौड़ी पुलिस


पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 72 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला को नया सहारा दिया। कोटद्वार क्षेत्र में अकेली और असहाय अवस्था में भटक रही महिला को पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर उनकी पूरी जानकारी जुटाई। महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है और वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रही थीं।
महिला कांस्टेबल विद्या मेहता ने संवेदनशील पहल करते हुए जहरीखाल स्थित वृद्धाश्रम से संपर्क कर महिला के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें सकुशल वृद्धाश्रम पहुंचाया, जहां उनके रहने, देखभाल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल विद्या मेहता, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल सत्येंद्र लखेड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *