चिन्हीकरण समिति की बैठक में 11 प्रकरणों पर हुई समीक्षा

टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक में 11 प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि शासन ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की समय-सीमा 24 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। अधिकांश मामलों में आवश्यक साक्ष्य और अभिलेख अधूरे पाए जाने पर समिति ने सभी प्रकरणों को जिलाधिकारी की उपस्थिति में अगली बैठक में पुनः प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। बैठक में समिति सदस्यों ने शासनादेशों के अनुरूप कार्रवाई करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।