15 अगस्त तक पूरी होंगी खेल महाकुंभ की तैयारियां

टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को 15 अगस्त तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया ने बताया कि सितंबर से अक्टूबर तक चरणबद्ध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें अंडर-14, अंडर-19, महिला, पुरुष और दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर, विधायक चैम्पियनशिप 11 से 20 सितंबर, सांसद चौम्पियनशिप 21 से 30 सितंबर तथा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।