स्टोन क्रेशर में अनियमितता व अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई, क्रेशर सीज

स्टोन क्रेशर में अनियमितता व अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई, क्रेशर सीज


उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट के ग्राम पौटी स्थित इदेली तोक में अवैध खनन की शिकायत पर राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शिवम स्टोन क्रेशर पर छापा मारकर उसे अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी और जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान प्लांट से यमुना नदी तक पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला मिला। मौके पर नदी से लाया गया उपखनिज आरबीएम प्लांट परिसर में जमा पाया गया। जांच में ई-रवन्ना पोर्टल पर दर्ज 8,984.26 टन के सापेक्ष मौके पर 9,744.30 टन उपखनिज मिला। निर्धारित मात्रा से 760.04 टन अधिक उपखनिज पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत 2,43,213 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही क्रेशर का पोर्टल बंद कर दिया गया। संचालक को अग्रिम आदेश तक किसी भी गतिविधि पर रोक के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार औचक निरीक्षण और कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *