मंदिर चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खानपुर। जटाशंकर महादेव मंदिर के दानपात्रों से चोरी के मामले में खानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात मंदिर के तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन लेकर फरार हो गया। धर्मूपुर श्मशान घाट के पास वाहन छोड़कर गन्ने के खेत में भागे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी की निशानदेही पर 3,660 रुपये, लोहे की रॉड, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।