छात्र संघ चुनाव को लेकर पौड़ी पुलिस मुस्तैद

छात्र संघ चुनाव को लेकर पौड़ी पुलिस मुस्तैद

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर परिसर और पौड़ी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पौड़ी पुलिस ने दोनों परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव की आड़ में हुड़दंग, मारपीट, जबरन भीड़ जुटाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, नियमों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *