खेल महाकुंभ में हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित

खेल महाकुंभ में हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित


हरिद्वार। खेल महाकुंभ के तहत रविवार को शिवडेल स्कूल, बीएचईएल सेक्टर-1 में हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के करीब 80 से 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर युवा कल्याण विभाग ने जिला स्तर के लिए प्रतिभाओं का चयन किया। नोडल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। शालू तोमर, सचिन सैनी, प्रीति राठी, रजत कुमार, राहुल चिंद्रे और अमित चौधरी ने खिलाड़ियों का आकलन किया। हरिद्वार नेटबॉल संघ ने सहयोग दिया। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *