बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

चमोली। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जुलाई 2026 तक विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कम प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की योजनाओं का सीधा संबंध जनकल्याण से है, इसलिए पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के साथ गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी जरूरी है। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।