बिथ्याणी महाविद्यालय में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बिथ्याणी महाविद्यालय में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार की ओर से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में एक दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया, आवश्यक कौशल, पंजीकरण, ऋण सुविधाओं, वित्तीय सहायता और सरकारी अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन देती हैं। कार्यशाला में महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *