नेहरू कॉलोनी में सैलून चोरी का किया खुलासा

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सैलून से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 31 अगस्त को सैलून संचालक सुनील वर्मा ने नगदी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 1 सितंबर को राजीवनगर पुल के पास से सौमान पुत्र निजामुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से 3,850 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की थी। पुलिस के अनुसार चोरी में उसे पांच हजार रुपये मिले थे, जिसमें कुछ राशि खर्च कर दी। आरोपी की उम्र 19 वर्ष है।