किताबों से जुड़ेंगे तो सपनों को मिलेगी उड़ान

किताबों से जुड़ेंगे तो सपनों को मिलेगी उड़ान


लंबगांव। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में आयोजित ज्ञान ज्योति पुस्तक वितरण कार्यक्रम में प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने विद्यालय पुस्तकालय के लिए सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, भूगोल, टिहरी इतिहास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होने के साथ जीवन को सही दिशा देने का माध्यम हैं। छात्र पुस्तकों से मित्रता कर अपने सपनों को नई उड़ान दें। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *