हरिद्वार के 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

हरिद्वार के 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हरिद्वार जनपद के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मनोज धनगर एवं एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शामिल हुए लोगों का गोदियाल ने माला व कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *