निरीक्षण कर पॉलीटेक्निक कॉलेज में 31 छात्रों का किया ड्रग्स टेस्ट

निरीक्षण कर पॉलीटेक्निक कॉलेज में 31 छात्रों का किया ड्रग्स टेस्ट


देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन के तहत दून पुलिस का ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान जारी है। अभियान के तहत रानीपोखरी थाना क्षेत्र स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज घमंडपुर में पुलिस और चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना पूर्व सूचना औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 31 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से रैंडम यूरिन टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी छात्र-छात्रा के नशे का सेवन करते पाए जाने पर उसके साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई की कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *