नई टिहरी में पहाड़ी परिवेश और पुरानी टिहरी की यादों से होगा सौंदर्यीकरण

नई टिहरी में पहाड़ी परिवेश और पुरानी टिहरी की यादों से होगा सौंदर्यीकरण


टिहरी। नई टिहरी शहर के भवनों और बाजार क्षेत्रों के बाहरी स्वरूप को फसाड योजना के तहत आकर्षक बनाया जाएगा। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
योजना के तहत माल रोड, दुकानों, भवनों के फ्रंट की पेंटिंग, समान रंग संयोजन, डिजाइन, रेलिंग, साइन बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि सौंदर्यीकरण की थीम में पहाड़ी परिवेश, स्थानीय संस्कृति और पुरानी टिहरी की यादों को दर्शाती वॉल पेंटिंग को शामिल किया जाए। उन्होंने विद्युत तारों और पोल को व्यवस्थित करने तथा तारों को भूमिगत करने के लिए यूपीसीएल से पत्राचार के निर्देश दिए। संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और अधिकांश कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा। अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *