कैंडल मार्च निकालकर डॉ. कैलाश पुष्पवान को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर डॉ. कैलाश पुष्पवान को दी श्रद्धांजलि


रुद्रप्रयाग। सड़क हादसे में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को ऊखीमठ में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने कैंडल मार्च निकाला। किमाणा से शुरू हुआ मार्च ऊखीमठ मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। 28 अगस्त को हुए हादसे के छह दिन बाद भी वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान सुलेखा त्रिवेदी ने वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यापार मंडल ने भी उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मार्च में व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *