ऑपरेशन प्रहार में अवैध शराब और बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुरोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुरोला टैक्सी पार्किंग, नौगांव रोड के पास ऑल्टो कार संख्या न्ज्ञ07।त्-9322 की तलाशी ली, जिसमें दो पेटी बीयर और एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान 26 वर्षीय आशुतोष उर्फ सूरज पुत्र राधेश्याम, निवासी गुंदियाट गांव, पुरोला के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में की गई।