एसएसपी ने चार थानों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की

एसएसपी ने चार थानों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चंबा सर्किल के चार थानों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं, शिकायतों, पुनर्विवेचनाओं, राजस्व मामलों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जांचों की समीक्षा की। उन्होंने कोतवाली चंबा, कैंपटी, छाम और थत्यूड़ के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने जमानती व गैर-जमानती वारंटों की समयबद्ध तामील, साक्ष्यों के संकलन और पीड़ितों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में एएसपी दीपक सिंह, सीओ महेश लखेड़ा सहित थाना प्रभारी और विवेचक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *