उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


उत्तरकाशी। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत उत्तरकाशी पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी है। एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, युवाओं और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने धौन्तरी और गौडसाडा में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग, संदिग्ध लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से एटीएम, सीवीवी, पिन और ओटीपी किसी से साझा न करने की अपील की गई। धरासू पुलिस ने तिलाड़ी गांव में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी, क्यूआर कोड और संदिग्ध ऐप से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *