गोदाम चोरी का 24 घंटे में खुलासा, लाख रुपये का सामान बरामद

गोदाम चोरी का 24 घंटे में खुलासा, लाख रुपये का सामान बरामद
 
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। दून पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में गोदाम से एसी आउटडोर यूनिट और इन्वर्टर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब ’’एक लाख रुपये मूल्य का सामान’’ भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को सुमित कंबोज ने गोदाम से एसी की आउटडोर यूनिट और इन्वर्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 जुलाई को कांवली रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी ’’रवि सिंह’’ निवासी छबीलबाग, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई ’’एक एसी आउटडोर यूनिट और एक इन्वर्टर’’ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दून पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *