विजयपाल लगातार जनसंपर्क से क्षेत्र में सक्रिय

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण इन दिनों क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। वे गांवों, कस्बों और शहरों में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनसे संवाद कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं। भ्रमण के दौरान वे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी निरंतर जनसक्रियता और जनसंपर्क उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनाए हुए है।