कुलपति प्रो. अम्बरीश ने किया औचक निरीक्षण

कुलपति प्रो. अम्बरीश ने किया औचक निरीक्षण


श्रीनगर गढ़वाल। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने विश्वविद्यालय मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा पारदर्शिता, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कुलपति ने सितंबर से पहले विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और टीम भावना को विश्वविद्यालय की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *