फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के निर्देश

टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और विभागीय अधिकारियों से गांव-गांव पहुंचकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता और राजस्व विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा सहकारी समितियों और बैंकों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने किसानों को एग्रीस्टैक योजना के लाभों की जानकारी देकर निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने और अभियान की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया।