पटेलनगर में वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

पटेलनगर में वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रह्मपुरी, लोहियानगर निवासी 26 वर्षीय कन्हैया पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ चोरी समेत विभिन्न मामलों में आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आर्मी ग्राउंड, चंद्रबनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी (न्ज्ञ07ठज्ञ7930) बरामद कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *