वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंची पोखरी पुलिस, जाना हालचाल
उत्तरकाशी। वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में 15 नवंबर को पोखरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या, पारिवारिक स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।
पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी परेशानी, उत्पीड़न, घरेलू विवाद या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस दौरान उन्हें साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। चमोली पुलिस ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।