उत्तरकाशी पुलिस ने शिवभक्तों का किया स्वागत

उत्तरकाशी पुलिस ने शिवभक्तों का किया स्वागत


उत्तरकाशी। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस सेवा और सुरक्षा का संदेश देते हुए शिवभक्तों की मदद में जुटी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में निरीक्षक यातायात सुनील कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने गंगोत्री धाम और गोमुख से लौट रहे कांवड़ियों का फल-फ्रूट एवं शीतल पेय वितरित कर स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *