ऑपरेशन प्रहार में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत घनसाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के ’’12 अद्धे और 38 पव्वे’’ बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ’’जयेंद्र सिंह’’, निवासी ग्राम अखोड़ी पट्टी हिंदाव, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक डबल सिंह चौहान और कांस्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे।