श्रीमद्भागवत कथा से पितरों का कल्याण और जीवन का होता है उद्धार

श्रीमद्भागवत कथा से पितरों का कल्याण और जीवन का होता है उद्धार


लंबगांव। प्रतापनगर के लिखवार गांव में स्वर्गीय पन्नालाल पैन्यूली की एकोदिष्ट वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश महाराज ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन का कल्याण करता है और पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बांसुरी की तरह मनुष्य को भी अहंकार और छल-कपट से मुक्त होकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने नीरज पैन्यूली परिवार की इस धार्मिक पहल को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद्र रमोला, यद्वीर राणा, हरि प्रसाद दीबरी, धीरज पैन्यूली, सुधीर पैन्यूली, रेबत सिंह पंवार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *