नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान तेज

नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान तेज


हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी ने तीर्थनगरी हरिद्वार में बढ़ते नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ घर-घर जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ता बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, संत समाज, महिलाओं और युवाओं से संवाद कर नशामुक्त हरिद्वार के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं।
संगठन के संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि चरस, स्मैक, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और वेश्यावृत्ति जैसी गतिविधियां हरिद्वार की धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने 2027 के अर्धकुंभ से पहले प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गंगा घाटों पर बढ़ती अव्यवस्थाओं और नशेड़ियों की मौजूदगी पर भी चिंता जताई। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, व्यापारियों और समाजसेवियों से भेंट कर हरिद्वार के हित में व्यापक जनआंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *