स्मरणोत्सव के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

स्मरणोत्सव के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और वंदे मातरम् की ऐतिहासिक महत्ता को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। समन्वयक डॉ. विश्वेश वाग्मी ने बताया कि 15 अगस्त तक निबंध, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *