चंबा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों पर किया मंथन

चंबा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों पर किया मंथन


टिहरी गढ़वाल। चंबा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वच्छता, विद्युत, पंचायत भवन, खेल सुविधाओं, सोलर लाइट एवं कूड़ा निस्तारण सहित विभिन्न जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि गांवों की स्वच्छता और समग्र विकास सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि ओएनजीसी की ओर से क्षेत्र में 2,000 सोलर लाइट उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर विधायक निधि से 14 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास प्रस्ताव रखे, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *